फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: भाजपा ने पहले चरण के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, सहारनपुर से मैदान में होंगे ये प्रत्याशी

Fri, 02 Apr 2021 03:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

  • भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की
  • भाजपा ने सहारनपुर में जिला पंचायत के सभी 49 वार्डों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने अभी 18 जिलों में से केवल 10 जिलों में जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीजेपी ने सहारनपुर समेत गाजियाबाद, महोबा, चित्रकूट, रामपुर, कानपुर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, झांसी और कन्नौज जिले की जिला पंचायत सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत के सभी 49 वार्डों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। वहीं शनिवार और रविवार को नामांकन पत्र भी जमा होने हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस सूची में सबसे पहला नाम बिजेंद्र कश्यप का है, वह वार्ड संख्या एक से प्रत्याशी घोषित हुए हैं। बिजेंद्र कश्यप भाजपा के सहारनपुर जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर भी हैं। वहीं, पूर्व विधायक मनोज चौधरी की पत्नी गायत्री देवी को वार्ड 35 का प्रत्याशी बनाया गया है। मनोज चौधरी देवबंद विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। इनके अलावा वार्ड 43 से मुकेश चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मुकेश चौधरी बलियाखेडी ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं।

एक क्लिक में देखिए पूरी लिस्ट

https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2021/04/02/doc-1_6066ec9dc711d.pdf

जिपं सदस्य पदों के लिए 189 नामांकन पत्र खरीदे

जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए गुरुवार को 189 नामांकन पत्र खरीदे गए। अब तक जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 574 नामांकन पत्रों की खरीद हो चुकी है। नामांकन पत्र तीन एवं चार अप्रैल को जमा कराए जाएंगे। 

सहारनपुर जनपद में जिला पंचायत के 49 वार्ड हैं। इन वार्डों से चुने जाने वाले सदस्य जिला पंचायत चेयरमैन का चुनाव करेंगे। जिला पंचायत चुनाव के निर्वाचन अधिकारी पूरण सिंह राणा ने बताया कि गुरुवार को 189 नामांकन पत्र खरीदे गए।

यह भी पढ़ें: गजब है : साहब... मैं थाने में शिकायत करने जाता हूं, इंस्पेक्टर मुझे गायत्री मंत्र का पाठ करने की सलाह देते हैं

विज्ञापन

रसीद उपलब्ध कराएं: डीएम
जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिला पंचायत सदस्य पद, ग्राम प्रधान पद, ग्राम पंचायत सदस्य पद और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों से नामांकन पत्र व जमानत धनराशि प्राप्त कर रसीद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बैंकों के अवकाश के चलते उम्मीदवारों को जमानत धनराशि जमा कराने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: यूपी: ब्रिटिश हुकूमत में कमिश्नर रहते थे मेरठ कॉलेज के अध्यक्ष, पढ़िए क्या है पूरा इतिहास

उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास खंड कार्यालयों पर पर्याप्त मात्रा में कोषागार की रसीद मौजूद रहें। उम्मीदवारों द्वारा यदि जमानत धनराशि या नामांकन पत्र की धनराशि नगद दी जाती है तो उसे स्वीकार कर रसीद उपलब्ध करा दें। किसी भी व्यक्ति को धनराशि जमा कराने से इंकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें