समय रहते मिलता उपचार तो बच सकती थी जान
दुर्घटना में घायल हुए तीनों दोस्तों को पुलिस पहले तो जिला अस्पताल लेकर पहुंची और परिजन भी वहां आ गए। भाजपा महानगर महामंत्री किशोर शर्मा व परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार भी तीनों घायलों को नहीं दिया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने जब पूछा की कहां बेहतर उपचार मिलेगा तो चिकित्सकों ने कोई जानकारी नहीं दी। अस्पताल के कई डाक्टरों को फोन मिलाए तो उनके नंबर बंद मिले। महानगर महामंत्री किशोर शर्मा का कहना है कि वह सरकार से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की शिकायत करेंगे। रोहन और रोहित को समय रहते उपचार मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। दो घंटे चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से घायलों को उपचार नहीं मिल पाया।
इनोवा कार द्वारा टक्कर मारने की आशंका
रोहन के पिता संजीव विश्वकर्मा और रोहित के परिजनों को आशंका है कि मेला गुघाल पुल पर इनोवा कार चालक ने इनकी कार में टक्कर मारी, जिस वजह से कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी। परिजन अपने स्तर से इसकी छानबीन करा रहे हैं। परिजनों का दावा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने यह जानकारी दी है, जिसकी शिकायत थाना कुतुबशेर पुलिस से भी की गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/