फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कलश यात्रा से हुआ पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल रथ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। श्री दिगंबर जैन समाज कार्यकारिणी समिति के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय श्री मज्जिनेन्द्र 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन बैंड बाजों के साथ नगर में सामूहिक मंगल कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

नगर में स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर में आचार्य श्री भारत भूषण मुनिराज संसघ के पावन सानिध्य में श्री मज्जिनेन्द्र 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन मंगल कलश यात्रा में शामिल प्राचीन रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। यात्रा मंदिर से शुरू होकर पुराना नैशनल बैंक, पीठ बाजार से होते हुए पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम स्थल जैन बाग में पहुंची। जहां पर विधिविधान से पंडाल उद्घाटन, मंच उद्घाटन, मंडल प्रतिष्ठा, इंद्र प्रतिष्ठा व मंगल धर्म ध्वजारोहण विनय कुमार जैन, विद्यासागर जैन, मनोज जैन, ललित जैन, अभिषेक जैन, अजय जैन, विजय जैन के परिवार के सदस्यों के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार ने आचार्य श्री भारत भूषण जी मुनिराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री संजय जैन ने सांसद प्रदीप चौधरी को सम्मानित किया। उप प्रधान निपुण जैन, ललित जैन, सपन जैन, राजेंद्र जैन, अभिषेक जैन, वीरेंद्र जैन, अवनीश जैन, रोहित जैन, प्रदीप कन्नू जैन, पवन जैन, वीरेश जैन, अरविंद जैन, प्रियंक जैन, अंकुश जैन, पंकज जैन, अनुराग जैन, राहुल जैन, शशांक जैन रहे।

पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल जैन समाज के श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

पंचकल्याणक महोत्सव में सांसद प्रदीप चौधरी को सम्मानित करते जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें