फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसो की रोकथाक को नशा, नींद और रफ्तार पर नियंत्रण जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह में रोडवेज डिपो के वर्कशॉप पर सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और कोविड-19 से बचाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एआरएम जगदीश प्रसाद ने कहा कि नशा, नींद और रफ्तार पर नियंत्रण कर लिया जाए तो अधिक से अधिक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी राधेश्याम ने कहा कि आपातकालीन सेवा में गोल्डन ऑवर में दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर अधिक से अधिक होने वाली मृत्यु को रोका जा सकता है। एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि चालकों, परिचालकों को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य के साथ ही नेत्र की जांच भी कराते रहना चाहिए। नींद पूरी लेनी चाहिए, नशे में वाहन नहीं चलाना चाहिए और गति पर नियंत्रण बनाकर ही वाहन चलाना चाहिए, क्योंकि एक चालक के हाथ में 50 लोगों की जान व परिवार की जिंदगी रहती है। जेवी जैन डिग्री कॉलेज और गुरु नानक इंटर कॉलेज के एनसीसी छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक किया। सड़क सुरक्षा संबंधी प्रदर्शन किया तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित संगीत गायन की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें