फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पाकिस्तानी जासूस इकबाल का दो घंटे हुआ मेडिकल

Tue, 17 Feb 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
सहारनपुर। पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को पाकिस्तान भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है। पाकिस्तान भेजे जाने से पहले सोमवार को जिला अस्पताल में इकबाल का दो घंटे तक मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

एएसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी को 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया जाएगा। इससे पहले डिपोर्टेशन की सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया है। बता दें कि लंबे समय तक इकबाल अपनी पहचान छिपाकर सहारनपुर के हकीकतनगर में रहा था। उसने अपना नया नाम देवराज सहगल रखा हुआ था। इसके साथ ही उसने कंप्यूटर सेंटर भी खोला हुआ था। पंजाब पुलिस ने उसे वर्ष 2008 में पटियाला से गिरफ्तार किया था। वह सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।
पुलिस ने उसके पास से नक्शे आदि बरामद किए थे। इकबाल की सजा पिछले वर्ष 22 मार्च 2025 को पूरी हुई थी। सजा होने के बाद इकबाल गौतमबुद्धनगर की जेल में बंद रहा। सजा पूरी होने के बाद गौतमबुद्धनगर जेल प्रशासन ने डिपोर्ट करने या डिटेंशन सेंटर भेजने की संबंध में सहारनपुर पुलिस को रिपोर्ट सौंपी थी। इकबाल ने जज के आगे पाकिस्तान भेजने की भी इच्छा जताई थी। इसके बाद उसे डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू हुई। आईबी ने करीब 12 दिन पहले अपनी रिपोर्ट दी थी। इसकी बाद आगे की प्रक्रिया भी शुरू हुई।
विज्ञापन


- बैंक मैनेजर ने दर्ज कराया था केस

इकबाल ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी पहचान बना ली थी। उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता भी खुलवा लिया। छह नवंबर 2008 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद अन्य धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें