फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से कृषि, दूध उत्पाद हों बाहर : वीएम सिंह

Tue, 17 Feb 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गागलहेड़ी में पत्रकार वार्ता करते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सरदार वीएम सि
विज्ञापन
गागलहेड़ी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सरदार वीएम सिंह ने प्रधानमंत्री को भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते से देश के कृषि एवं दूध उत्पादों को बाहर रखने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में वीएम सिंह ने कहा कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट आया कि भारत से ट्रेड डील का रास्ता खुल गया है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों को तब झटका लगा जब ट्रंप के ट्वीट के फौरन बाद वहां की कृषि सचिव बूर्क रोलिंस का बयान आया कि इस डील पर हस्ताक्षर के बाद अमेरिका के किसानों और पशुपालक को बहुत फायदा होगा। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि अमेरिका के कृषि सचिव की बात को नजर अंदाज नहीं कर सकते जबकि हमारे देश के 87 प्रतिशत सीमांत किसान है जो पशुपालन पर जीविका के लिए निर्भर हैं। दूध बेचकर परिवार का खर्चा मुश्किल से उठाते हैं आज भी हमारे देश में बहुत जगह पानी के दाम से सस्ता दूध बिकता है। अगर भारत में पाउडर मिल्क आ गया तो हमारे देश के किसान एवं मजदूर तो बिल्कुल बर्बाद हो जाएंगे।
सरदार वीएम सिंह ने कहा कि मार्च के आखिरी सप्ताह में भारत अमेरिका डील पर हस्ताक्षर किए जाने हैं अगर अमेरिका कृषि व पशुपालन को सम्मिलित करना चाहता है तो किसानों को बर्बाद करने वाले इस समझौते पर भारत के प्रधानमंत्री अपने हस्ताक्षर न करें। यदि हस्ताक्षर होते हैं तो ईस्ट इंडिया कंपनी वाले हालात पैदा हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए किसान सब कुछ करने को तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें