फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दर्द निवारक दवाइयां स्थायी समाधान नहीं, कराएं उपचार

Sun, 29 Mar 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आमजन हड्डी या मांसपेशियों में दर्द होने पर दर्द निवारक दवाएं खा लेते हैं। इनसे कुछ समय के लिए राहत तो मिलती है, लेकिन लंबे समय तक बीमारी का इलाज नहीं होता। ऐसे में दर्द धीरे-धीरे बढ़ता रहता है।
विज्ञापन


काफी समय तक दर्द निवारक खाने से उसका असर भी कम होने लगता है। दर्द बढ़ता रहता है और बीमारी भी बढ़ जाती है। इसकी बजाय मांसपेशी और हड्डियों में दर्द होने के सही कारण को जानें और उसका उपचार कराएं। शनिवार को अमर उजाला के हैलो डॉक्टर कार्यक्रम के लिए कार्यालय में एसबीडी जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र दास प्रजापति मौजूद रहे। उन्होंने जिलेभर से फोन करने वाले पाठकों को परामर्श दिया। बताया कि दर्द होने के बहुत से कारण हो सकते हैं। इलाज के लिए उसके सही कारण को जानना जरूरी है। फिजियोथेरेपी से इसमें खासी राहत मिलती है, लेकिन सही व्यायाम का भी जानना जरूरी है।



सवाल : गर्दन और कंधे में दर्द रहता है। इससे छह वर्ष से परेशान हैं। (धर्मपाल, हिम्मत नगर)



जवाब : यदि तकिया लगाते हैं तो न लगाएं। घर पर गर्म पानी से सिकाई करें। कई बार सर्वाइकल से नसें सिकुड़ जाती हैं। साथ ही विटामिन बी-12 का टेस्ट कराएं।



सवाल : पैरो में काफी दर्द रहता है। साथ ही सुन्नपन से चलने में परेशानी होती है। (राजबाला, ब्रिज विहार)



जवाब : यदि वजन अधिक है तो उसे कम करें। मुलायम गद्दे पर कतई न लेटें। सीधे लेटकर पंजों को आगे और पीछे खींचें। दिन में 20 बार ऐसा करें।



सवाल : सर्वाइकल का दर्द होता है। शोर होने पर चक्कर आने लगते हैं। अधिक नींद भी आती है। (वरुण, देवबंद)



जवाब : सर्वाइकल कॉलर लगाएं। तकिए का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। चक्कर के समय बीपी चेक कराएं। यदि बीपी बढ़ा है तो उसकी दवाई लें। फिजियोथेरेपी लें।



सवाल : आठ महीने पहले फ्रैक्चर हो गया था। पैर की अंगुली में दर्द रहता है। (अमित कुमार, बाजोरिया रोड)



जवाब : आप जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में दिखाएं।



सवाल : दाईं पैर की एडी में काफी समय से दर्द है। बैठकर एकदम से उठने पर भी काफी दर्द महसूस होता है। (सुशील, गंगोह रोड)



जवाब : कई बार बढ़ती उम्र के साथ एडी की हड्डी बढ़ने लगती है। अगर एक्सरे में हड्डी बढ़ी हुई है तो व्यायाम करें। सुबह शाम गर्म और ठंडे पानी से एक साथ बारी-बारी से सिकाई करें।
विज्ञापन




सवाल : घुटनों में गैप कम होने से दर्द होता है। चलने में भी परेशानी होती है। (सरोज, फ्रैंड्स कॉलोनी)



जवाब : सबसे पहले अपना एक्सरे कराएं। यह देखें के घुटनों के बीच कितना गैप है। गर्म पानी से सुबह और शाम सिकाई करें। साथ ही हल्की एक्सरसाइज करें। चलते-फिरते समय नी कैप जरूर लगाएं।



सवाल : कूल्हों में दर्द रहता है, जब दवाई लेती हूं तो आराम मिलता है। कुछ समय बाद दर्द फिर शुरू हो जाता है। (नीलम, बड़गांव)

जवाब : दर्द होने पर दवाई खाना कोई स्थायी इलाज नहीं है। व्यायाम करें। कमर का एक्सरे अवश्य कराएं। सवाल : दाएं हाथ की अंगुलियों को मोड़ते और उसके बाद खोलते समय दर्द होता है। यह समस्या काफी समय से है। (प्रशांत कुमार, छुटमलपुर)

जवाब : आप अपना यूरिक एसिड का टेस्ट कराएं। यदि एसिड बढ़ा हुआ है तो सबसे पहले उसे कम करने के लिए दवाई लें। टेस्ट कराने के बाद कैल्शियम और बी-12 विटामिन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें