फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन करते कैराना सांसद प्रदीप चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला महिला चिकित्सालय में 960 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया है। इस प्लांट से पीआईसीयू के साथ ही पूरे महिला अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्लांट का लोकार्पण कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के द्वारा किया गया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक एवं जिला ऑक्सीजन प्लांट नोडल डॉ. नवदीप गुप्ता से ऑक्सीजन प्लांट के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद सांसद द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में संचालित निक्कू एवं पीकू वार्डों का भ्रमण किया गया। जहां डॉक्टर इंदिरा सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई। डॉ. नवदीप ने बताया कि जनपद में कुल 16 ऑक्सीजन प्लांट में से 10 संचालित हो चुके हैं। शेष चार प्लांट आने बाकी हैं। इस अवसर पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अनीता जोशी, चिकित्सा अधीक्षक एसबीडी चिकित्सालय डॉ. आभा वर्मा, डॉ. डोली कपूर, डॉ. प्रवीण कुमार, मंजू श्रीवास्तव, सुनैयना आलम, रॉकी, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें