फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑक्सीजन प्लांट बंद, सिलिंडरों के भरोसे मरीजों की सांस

Sat, 15 Aug 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल के दौरान सरकारी अस्पतालों में स्थापित हुए ऑक्सीजन प्लांट ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल और तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्लांटों से ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो रही है। सिलिंडरों के भरोसे ही अस्पतालों में मरीजों की सांस चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत हुई थी। इसके बाद सरकार ने पीएम केयर फंड से सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुए थे, जो एसबीडी जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल, नकुड़, रणखंडी, नानौता, फतेहपुर, नागल, रामपुर मनिहारान, जडौदा पांडा, गंगोह और सरसावा सीएचसी में हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में 850 मीटर प्रति लीटर का ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है, जिसकी सप्लाई इमरजेंसी वार्ड, ट्रामा सेंटर आदि वार्डों में होती है।
इन वार्डों में भर्ती मरीजों को सिलिंडरों से ऑक्सीजन दी जा रही है। इसके अलावा नकुड़, रणखंडी और नानौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट चालू हैं, लेकिन वह ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। सीएचसी प्रभारियों ने कंपनी के संबंधित पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करा रखी है, लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें