फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित अवधि में स्थापित हों ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने आक्सीजन प्लांट निर्धारित अवधि में स्थापित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले स्थानों पर निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए आम आदमी को जागरूक करने और फागिंग आदि करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में मंडलीय वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। उन्होंने तीनों जिले के जिलाधिकारियों से कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी जलभराव न होने दें। अभियान चलाकर जल निकासी और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। स्वच्छता, सेनेटाइजेशन, फॉगिंग एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए। सभी पात्रों का टीकाकरण कराया जाए।
उन्होंने आक्सीजन प्लांट के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्धारित समय सीमा के अंदर ही आक्सीजन प्लांट को क्रियाशील किया जाए। उन्होंने पीडियाट्रिक आईसीयू एवं पीडियाट्रिक वार्ड से संबंधित चिकित्सकों एवं स्टाफ की ट्रेनिंग समय से कराने के निर्देश दिए। कहा कि समय से उपकरणों की आपूर्ति नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें और दूसरी संस्थाओं से उपकरणों की आपूर्ति कराई जाए। मंडलायुक्त ने खुले में घूमने वाले निरश्रित गायों को गौशालाओं में भेजा जाए। इस दौरान अपर आयुक्त (प्रशासन) डीपी सिंह, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, शामली, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर प्रणय सिंह, मुजफ्फरनगर आलोक यादव, शामली शंभूनाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें