फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने यमुना में कूद रही महिला को बचाया

विज्ञापन
यमुना नदी में कूदने का प्रयास करती महिला को समझाते उपनिरीक्षक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा। शराबी पति की करतूतों से तंग आकर यमुना नदी में कूदकर जान देने जा रही एक महिला को शाहजहांपुर चौकी इंचार्ज ने सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब शाहजहांपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश सिंह भाटी हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों की रूटीन चेकिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला को यमुना नदी के बीचोंबीच पुल की रेलिंग की तरफ टहलते देखा। जब उन्हें शक हुआ तथा महिला की तरफ जाने लगे तो अचानक महिला पुल की रेलिंग पर चढ़ने का प्रयास करने लगी जिसे उन्होंने दौड़ कर पकड़ लिया। समझाबुझाकर महिला को चौकी ले आए। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनखेड़ा की निवासी है। उसका विवाह समीपवर्ती गांव लुंढी में हुआ है। उसका पति शराब पीकर कई साल से उसका उत्पीड़न करता आ रहा है। इस कारण वह आज दुखी होकर यमुना नदी में कूद कर जान देने आई थी।
विज्ञापन

महिला की आपबीती सुनकर उपनिरीक्षक उनके उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें तत्काल शाहजहांपुर चौकी बुलाया। जहां महिला को उन्हें सौंपते हुए समझाया कि महिला के पति की हरकतों पर लगाम लगाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें