पंचायत चुनाव से पहले वारंटियों को दबोचा
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बुधवार रात परिक्षेत्र के तीनों जिलों में विशेष अभियान चलवाया। इसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में लंबित गैर जमानती वारंट वाले आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। परिक्षेत्र में कुल 45 वारंटी पकड़े गए। इनमें सहारनपुर से सात, मुजफ्फरनगर से 33 और शामली से पांच वारंटी शामिल रहे।
डीआईजी ने बताया कि पंचायत चुनाव से पहले परिक्षेत्र के तीनों जिलों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों और वांछितों को चिह्नित कराया जा रहा है। मिलावटी या अवैध शराब की बिक्री को लेकर पूर्व में सभी थानों की पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा तहसील स्तर पर निगरानी टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में शराब तस्करी या मिलावटी शराब के बारे में जिला मुख्यालयों को रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।