त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को मोर्चा बंदी में लगी भाजपा
सहारनपुर। पंचायत चुुनाव को लेकर भाजपा में सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को प्रदेेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहारनपुर आ रहे हैं। दोनों पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे।
अप्रैल में पंचायत चुनाव होने हैं। जनपद में 49 जिला पंचायत के वार्ड हैं। 11 ब्लॉक हैं। इसके अलावा 884 ग्राम पंचायत हैं, जिन पर चुनाव होना है। भाजपा पहली बार पंचायत में हाथ अजमा रही है। पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप हैं। उन्होंने बताया कि वार्डों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए पहले ही प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे है।
इसके अलावा भाजपा ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशियों को जितवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल यहां आ रहे हैं। दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक लेंगे। जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैैनी और महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि पार्टी पूरे दमखम के साथ पंचायत चुुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। आज कार्यालय पर समीक्षा बैठक होगी।