फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में फिर अव्वल रहा हमारा सहारनपुर

Thu, 09 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
voting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में लोकसभा चुनाव में बनाए गए कीर्तिमान को सहारनपुर ने इस बार विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रखा है। पूरे प्रदेश में सहारनपुर सिरमौर बना रहा। दूसरे जिले इसके आसपास भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


पिछले दो चुनावों में वर्चस्व कायम होने के पीछे मतदाताओं की जागरूकता मानी जा रही है। दरअसल, सहारनपुर में विधानसभा चुनाव में 73.09 फीसदी मतदान हुआ था।

सात चरणों के चुनाव में औसत मतदान 60 फीसदी के करीब रहा। ऐसे में सहारनपुर पूरे प्रदेश में मतदान के मामले में अव्वल रहा। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी 70 फीसदी से ज्यादा मतदान कर यह जिला टॉप पर रहा था।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में सहारनपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा था। इसके बाद लोगों के बीच आई जागरूकता का नतीजा रहा कि पिछले दो चुुनावों से लोगों का मतदान के प्रति जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। 

आपको बता दें कि सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा का मतदान फीसदी पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा है। यहां करीब 77 फीसदी मतदान हुआ है। अब लोगों को मतगणना का इंतजार है। चुनाव में बढ़े हुए मतदान के चलते चौंकाने वाले परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें