सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और गन्ना किसान संस्थान के चेयरमैन नवाब सिंह नागर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। इस कानून से किसी भी समुदाय को कोई खतरा नहीं है।
दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर आयोजित गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर और क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पत्रकार वार्ता में नवाब सिंह नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने यह कानून लाकर पिछले 70 वर्षों से प्रताड़ना झेल रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जीवन जीने का अधिकार देने का काम किया है, जो कि विपक्ष खासकर कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है । विपक्ष में भ्रम फैलाकर एक समुदाय को आक्रोशित कर देश में अराजकता फैलाने का काम किया जा रहा है। क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों के दौरान समानता और एकता की नीति पर चलते हुए सबका साथ सबका विकास की नीति को चरितार्थ किया। विभिन्न सरकारी योजनाओं के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि सभी योजनाओं में बिना भेदभाव के सभी को लाभ दिया गया है। इस कानून को लेकर भाजपा डोर-टू-डोर लोगों को जागरूक करेगी। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि 11 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सहारनपुर में संचलन रैली होगी, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, रविन्द्र मोल्हू, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, दिनेश सेठी, हेमंत अरोड़, नरेश धनकर, किशोर शर्मा, प्रमोद कौशिक, गौरव गर्ग, विपिन चौधरी, मनोज ठाकुर, अनिल मित्तल, शीतल विश्नोई, विक्रम शर्मा, विशाल दुआ, विपिन सलूजा, रेखा रोहिला, वीना बजाज, अवनीत कौर, आदित्य भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, हितेश शर्मा मौजूद रहे।
दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक में विचार रखते गन्ना बोर्ड के चेयरमैन नवाब सिंह नागर- फोटो : SAHARANPUR