ट्रक की ब्रेक फेल होने से ट्रक की टक्कर फेल होने से क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : SAHARANPUR
ट्रक ने कार में टक्कर मारी, इंजीनियर का परिवार सहित कई लोग बचे
सहारनपुर। जिला अस्पताल पुल पर रविवार दोपहर एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार परिवार के साथ ही पुल से गुजर रहे कई लोग भी हादसे का शिकार होने से बचे। हादसे के बाद ट्रक बंद हो गया और वहीं खड़ा रहा। इसके चलते करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। बाद में यातायात पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवाकर रास्ता खुलवाया। इस मामले में चालक को हिरासत में ले लिया गया।
हादसे का शिकार हुए स्टेट बैंक कालोनी निवासी संजय त्यागी आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने बताया कि वह कार में बच्ची और पत्नी को लेकर पुल से जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी कार को साइड से टक्कर मारी। इसमें उनका पूरा परिवार और पुल से गुजर रहे लोग भी बाल बाल बच गए। उन्हें लगा कि ब्रेक फेल होने के कारण ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद एक यातायात कर्मचारी को भी समस्या बताई। मगर काफी देर तक उन्हें अनदेखा किया गया। बाद में सूचना मिलने पर थाना जनकपुरी पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
संजय त्यागी ने कहा कि ट्रक चालक अक्सर ऐसी लापरवाही करते हैं। यह हादसा वैसे भी पुल के ढलान की ओर हुआ। ऐसे में अन्य कई लोग चपेट में आ सकते थे। लेकिन यातायात पुलिस इस ओर ध्यान नहीं देती है। वहीं, ट्रक चालक ने बताया कि वह दूधगढ़ का रहने वाला शराफत है। अचानक ही उसका ट्रक से संतुलन बिगड़ा। इसमें खराबी भी आ गई।
हादसे के बाद करीब दो घंटे तक पुल पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। टीएसआई पवन तोमर ने कहा कि ट्रक हटवाकर यातायात को सुचारु कर दिया गया है।
कार सवार संजय त्यागी- फोटो : SAHARANPUR