फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोह की रामलीला में राम गए वन तो रोई अयोध्या

Tue, 04 Oct 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रामलीला में कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में श्री रामलीला महोत्सव मंडल के तत्वावधान में शिव चौक स्थित पुरातन श्री रामलीला रंगमंच पर चल रही श्री राम की लीलाओं के अंतर्गत रविवार श्री राम वनवास लीला का मार्मिक मंचन किया गया। 
विज्ञापन


दृष्टि एक प्रयास की और से धनुष यज्ञ लीला में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए परशुराम का रोल करने वाले अतुल गोयल को सम्मानित किया गया। मंचन से पूर्व भारत गर्ग, लायंस क्लब सेंट्रल अध्यक्ष प्रदीप खन्ना, सुनील गर्ग, अनुराग अग्रवाल, डा. सुरेंद्र और संजीव गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन उपरांत

आरती करके रविवार की लीला का शुभारंभ किया। लीला में दिखाया कि दासी मंथरा के भड़काने पर रानी कैकेई कोपभवन में चली गई और मनाने गए राजा दशरथ से राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत के राज तिलक का वचन मांग लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पिता के वचन की लाज रखते हुए प्रभु श्रीराम और उनके साथ पत्नी सीता एवं भ्राता लक्ष्मण वनवास के लिए अयोध्या से निकल जाते हैं। उनके जाते ही पूरी अयोध्या उदास हो जाती है। उधर, हिंदू सभा सराय में भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ।  
 
छुटमलपुर में श्री लक्ष्मी रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के दौरान बीती रात राज तिलक की तैयारी, कोप भवन और राम वनवास की लीलाओं का शानदार भावपूर्ण मंचन किया गया।

आयोजन में सुरेश गुप्ता, नीरज गोयल, मंजू सैनी, कविराज चौधरी, मुकुल अग्रवाल, मनोज रोहिला, संदीप रोहिला, मुकेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।

अंबेहटा में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के सातवें दिन राम वनवास व दशरथ मरण की लीला का सुंदर मंचन किया गया।

कैकेई द्वारा भरत को राज व राम को 14 वर्षों का वनवास राजा मांग लिये जाने के बाद जहां श्रीराम खुशी खुशी पिता की आज्ञा पाकर वनों को चले गए वही श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए।

इससे पहले सातवें दिन रामलीला का उद्घाटन किसान हित एवं गोरक्षा समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्ण कांत उर्फ बिट्टू नंबरदार ने फीता काटकर किया।

राम का प्रभावी अभिनय घनश्याम वर्मा, लक्ष्मण राजू चौधरी, दशरथ रविंद्र कश्यप, कैकई का रोल सुभाष  कश्यप ने किया। नितेश पंवार, मुकेश कश्यप, विनोद मित्तल, अमित कुमार, अंकुश चौधरी, सुंदर और भूप सिंह का सहयोग रहा।

बिहारीगढ़ के अंबेडकर पार्क में चल रही रामलीला में सोमवार को धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर एवं रावण बाणासुर संवाद की लीला का मंचन किया गया। राम का अभिनय सोनू , लक्ष्मण का अशोक व रावण का मुखराज तथा बाणासुर का यशपाल ने किया।

व्यास गद्दी पर पंडित सन्तोष शर्मा ने सुंदर चोपाईयों से दर्शकों को आनंदित किया। बेहट में श्रीराम लीला उत्सव कमेटी द्वारा सोमवार को श्रीराम बारात एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सभी के आकर्षण का  केंद्र रही। 

कस्बे के मोहल्ला महाजनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर से श्रीराम बारात एवं शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष शाह महमूद हसन एवं श्रीराम लीला उत्सव कमेटी के अध्यक्ष अजय जैन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इसके उपरांत श्रीराम के रथ के सारथी के लिए बोली हुई, जो गांव शाहपुर निवासी प्रवीण राणा के नाम रही। राम बारात एवं शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न-गली मोहल्लों से होकर गुजरी।

शोभायात्रा में शामिल श्रीराम, सीता एवं लक्ष्मण, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती आदि देवताओं की मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। 

चिलकाना के सुल्तानपुर में श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में कैकयी कोपभवन, राम वनवास तथा दशरथ मरण की लीला का मंचन किया। मंचन से पहले पूर्व चेयरमैन अकबर कुरैशी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द तथा एकता बनाये रखने का आवाहन किया। आरती भाजपा नेता अमित शर्मा ने की। दशरथ की भूमिका में सुनेश कुमार तथा राम की भूमिका में रूपेश धीमान ने प्रभावित किया।

इस दौरान प्रकाश चंद सैनी, कुरबान, बसंत गुप्ता, धूम सिंह, वीरेंद्र जैन, इमरान, अमरनाथ सैनी, लेकिन सिंह, जयपाल सैनी, शिव कुमार, दीपक सैनी, बीसीराम, तनवीर, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें