फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-छोटी शिकायत निस्तारण के लिए न आना पड़े प्रदेश मुख्यालय : मुख्यमंत्री

Tue, 05 Aug 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को काष्ठ कला से निर्मित ​शिवजी की मूर्ति प्रदान करते - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस सभागार में विकास एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि गरीब जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए प्रदेश मुख्यालय न आना पड़े। जर्जर हो चुके स्कूलों के बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज को दस डायलिसिस मशीनों के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक से पूर्व सहारनपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों से लोक निर्माण विभाग, नगर विकास और पर्यटन विभाग की योजनाओं की प्रगति जानी। उन्होनें कहा कि शिलापटों पर जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित हो। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत होने वाले श्रमिकों को श्रमांश का भुगतान समय देने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत काटी गई सड़कों की मरम्मत की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में काफी शिकायतें प्राप्त हो रही है। इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को समय-समय पर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल पर प्रगति की समीक्षा की। शिकायतों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। राजस्व विभाग की समीक्षा में उन्होंने धारा 23, 34, 80 आदि के लंबित वादों को मेरिट के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की समीक्षा में उन्होंने प्राचार्य को साफ-सफाई व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वह शीघ्र की राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। विद्युत विभाग को अधिक बिल संबंधी शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिए। शासन की ओर से निर्धारित तय घंटों के हिसाब से आपूर्ति दी जाए। मंडलायुक्त अटल कुमार राय और डीआईजी अभिषेक सिंह ने मुख्यमंत्री को दिए गए निर्देशों का पालन किए जाने को आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें