फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, 13 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक और मौत, 13 नए पॉजिटिव
विज्ञापन

देवबंद निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम, जिले में आठवीं मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/देवबंद। सहारनपुर में कोरोना से शुक्रवार को एक और मौत हो गई। देवबंद में दो दिन में लगातार दो मौतों से चिकित्सा विभाग और कोरोना के मरीजों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं एसबीडी जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर और पूर्व विधायक का बेटा सहित 13 नए संक्रमित सामने आए हैं।
देवबंद के मोहल्ला मठकोटा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को बुखार की शिकायत थी। परिजन तीन दिन पहले निजी चिकित्सक के पास ले गए थे। निजी चिकित्सक ने सीएचसी जाकर कोरोना की जांच कराने की सलाह दी थी। 22 जुलाई को सैंपल लिया गया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। वह टीबी के भी मरीज थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंद्राज सिंह ने कोरोना से मौत की पुष्टि की है। सहारनपुर में 21 दिन में यह आठवीं मौत है।
विज्ञापन

संक्रमितों में सिपाही की पत्नी-बेटा, पूर्व विधायक का बेटा शामिल
डीआईजी ऑफिस में तैनात सिपाही के बाद पत्नी और बेटा भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। शुक्रवार को कुल 13 नए संक्रमित सामने आए। इनमें सात मरीज देवबंद से हैं, जिनमें पूर्व विधायक का बेटा भी शामिल है। इनके अलावा दो पुलिस लाइन, एक आवास विकास, एक बहादरपुर, एक महिला चिकित्सक और एक गर्भवती महिला शामिल हैं। दो लोगों की कोविड अस्पताल से छुट्टी की गई है।
विज्ञापन

सैंपल लेने के दसवें दिन छुट्टी
कोरोना के मरीजों की छुट्टी को लेकर नई गाइडलाइन जारी हुई है। अब सैंपल लेने के दसवें दिन कोविड सेंटर से छुट्टी दी जाएगी। कोरोना के शुरुआती दौर में मरीजों को कोविड अस्पताल में रखने के 14वें दिन सैंपल लिया जाता था। पॉजिटिव आने पर कोविड सेंटर में ही रखा जाता था। नेगेटिव आने पर 18वें दिन दोबारा जांच होती थी। दो बार नेगेटिव आने पर छुट्टी की जाती थी। इसके बाद कोविड सेंटर में भर्ती करने के बाद दस दिन रखकर बिना जांच कराए छुट्टी की जा रही थी। मगर नए आदेश में यह है कि सैंपल लेने के दसवें दिन सेंटर से छुट्टी की जाएगी। भले ही वह सेंटर में छह या चार ही दिन रहा हो। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें