बेहट में हुए सड़क हादसे में घायल युवक
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर हुई तीन बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लोदीपुर निवासी आलम (25) पुत्र महसूब व सुहेल (26) पुत्र उबैद बाइक पर सहारनपुर से गांव लौट रहे थे। जैसे ही यह हाईवे पर गांव बाबैल बुजुर्ग के पास पहुंचे तो इनकी कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर माली उर्फ मीरगढ़ निवासी साहिल (20) पुत्र तेजपाल व राहुल (19) पुत्र जोगेंद्र की बाइक से टक्कर हो गई। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार भी इन बाइकों से आकर टकरा गया। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस इन्हें लेकर सीएचसी बेहट पहुंची, जहां चिकित्सकों ने आलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक के परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
बेहट में हुए सड़क हादसे में घायल युवक- फोटो : SAHARANPUR