- मरीजों की भीड़ देखकर स्टाफ के फूले हाथ-पैर
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। कस्बे में फूड प्वाइजनिंग से शबी हैदर की मौत का पता चलते ही शिया समुदाय के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थिति यह थी कि कुछ ही समय बाद सीएचसी से लेकर कई निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे पहुंचे गए, जिन्हें पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत थी। इतनी भीड़ देखकर अस्पताल के स्टाफ के भी हाथ-पैर फूल गए। डॉक्टरों को भी घरों से बुलाना पड़ा। घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
दरअसल, सबसे पहले शबी हैदर के पेट में दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत हुई। हायर सेंटर ले जाते समय शबी हैदर ने दम तोड़ दिया। जैसे ही मोहल्ले के लोगों को इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे पेट दर्द व उल्टी से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। भीड़ बढ़ती देख चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने दिन की ड्यूटी खत्म कर गए अपने-अपने घर गए स्टाफ को अस्पताल में बुलाया और उपचार की व्यवस्था की। हालांकि कुछ परिवार मरीजों को लेकर निजी अस्पतालों में पहुंच गए। निजी अस्पताल व सीएचसी पर एक बाद एक मरीज आते रहे। रविवार सुबह मरीजों की हालत में कुछ सुधार होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
- मरीजों के लिए देवदूत बने छुट्टी पर आए चिकित्सक
मुहर्रम की छुट्टियों पर आए शिया समाज के चिकित्सक उल्टी व पेट दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए देवदूत बनकर सामने आए। इन्होंने रात भर मरीजों का उपचार अपने घरों व अस्पताल में किया। नानौता में जब एक ही समुदाय के लोग उल्टी व पेट दर्द तथा ऐंठन से पीड़ित होकर निढाल हो रहे थे तब सैय्यद गुलाम खम्बर हुसैन के पुत्र डॉ. रहबर अली (आईसीएससी ओखला दिल्ली), पुत्रवधु डॉ. कौसर यासमीन (आईसीएससी फरीदाबाद), डॉ. समरीन जैदी, डॉ. अयान अख्तर व डॉ. आफरीन अख्तर ने उनका उपचार किया।
- ये हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार।
मोहम्मद अली, हिना, उम्मे फरवा, असद अली, शबी जेहरा, सानिया, वासिया फातिमा, इफ्फत जहां, फोजिया, कहकशा, अयान, तंजीम, समर अब्बास, शम्मी, मोहम्मद मेहंदी, शमीम, हादिया, हैदर, अली हसन, इशरत जहां, नाजिये बेगम, रिदा बतूल, जहिरा, अंशी, हुसैन अब्बास, मोहम्मद मियां फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए। इसके अलावा मोहसिन, मो. ताहिर साजिया, मुंशीफ हुसैन, ईशा, चमन अब्बास, गुलाम अब्बास, जुहैर, शावेज, तसनीम, तहां, नजफ, शाहिला,अलीजा फात्मा, शाहीन, रमशा, फिजा, इशरत जहां, मोनिस रजा समेत अन्य कई चपेट में आए।
नानौता में मोहर्रम के जुलूस के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार जिला अस्पताल में भर्ती युवती।
नानौता में मोहर्रम के जुलूस के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार जिला अस्पताल में भर्ती युवती।
नानौता में मोहर्रम के जुलूस के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार जिला अस्पताल में भर्ती युवती।