फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के मकसद से क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई में संलिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ने का दावा किया है। बदमाश के पास से कुछ अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीतरो में गढी बस स्टैंड के पास स्थित एक खंडहर में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह व्यक्ति हथियारों से पंचायत चुनावों में माहौल खराब करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तीन देशी तमंचे, चार अधबने तमंचे, 19 कारतूस और खोका व हथियार बनाने के काफी उपकरण, चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जनपद शामली, सहारनपुर के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम इकराम निवासी टपराना थाना झिंझाना जनपद शामली, हाल निवासी रेता वाला मौहल्ला कोतवाली कैराना शामली बताया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें