उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में बेहट अड्डे के पास महाराजा गार्डन कॉलोनी में आबादी के बीच चल रही नमकीन की फैक्टरी में भीषण आग गई। बताया गया कि फैक्टरी मकान के बेसमेंट में चल रही थी। इस दौरान आग लगने से आसपास रहने वाल लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उधर, बड़गांव में छप्पर में आग लगने के कारण पूरे घर में आग फैल गई। हादसे में तीन ट्रैक्टर, कार, साइकिल और आटा चक्की सहित अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। सूचना देने के बाद भी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने खेतों में कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीन से आग बुझाई।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: प्रधान पद के प्रत्याशी मंहत के अपहरण का आरोप, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा
वहीं देवबंद से भाजपा विधायक कुवर ब्रिजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम को फोन कर मामले की जानकारी दी। विधायक ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने पुलिस को जमकर लताड़ लगाई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/