फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिवालिक फार्म हत्याकांड में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। थाना पुलिस ने आठ फरवरी को गणेशपुर स्थित शिवालिक फार्म हाउस में हुए शिवम हत्याकांड में शामिल एक आरोपी अजय राणा निवासी सुंदरपुर को टांडा मान सिंह स्थित रेस्ट एरिया से गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान अजय का नाम प्रकाश में आया था। उसके पास से तमंचा, तीन कारतूस और क्रेटा कार बरामद की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रॉपटी के विवाद को लेकर शिवालिक फार्म में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इसमें नागल थाना क्षेत्र के गांव साधारण सिंह निवासी शिवम की मौत हो गई थी जबकि दो युवक घायल हो गए थे। पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर पर करणी सेना के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शक्ति राणा और गांव रणखंडी निवासी विक्की राणा सहित चार लाेगों तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इन चारों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इनमें से तो कोई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा लेकिन शनिवार शाम पुलिस ने अजय राणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अजय का नाम प्रकाश में आया था।
सीओ बेहट एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पुलिस अजय से पूछताछ कर रही है। उससे उसके अन्य साथियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें सक्रिय हैं। बता दें कि शक्ति राणा अब तक तीन और विक्की एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर खुद के हत्याकांड में शामिल न होने की बात कह चुके हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है लेकिन वह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें