फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेटा बोला-साजिश के तहत की गई पिता की हत्या

विज्ञापन
चंदनपुर गांव में मृतक के मकान के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद 
विज्ञापन
- शादी समारोह के दौरान डांस करते हुए पहले दो बार हवाई फायर करने की चर्चा
विज्ञापन

- भाजपा के महामंत्री को गोली लगने के बाद शादी समारोह में मच गई थी भगदड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के रामलीला भवन में हुई हर्ष फायरिंग में पिता की मौत को बेटे ने साजिश के हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान डांस करते हुए आरोपी द्वारा दो बार हवाई फायर की गई। गोली लगने से भाजपा के महामंत्री की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई थी।
बेटे हर्षित रोहिला ने कोतवाली मंडी में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि नवीन उपाध्याय पिता के परिचित है। बेटे ने आरोपी रोहित उपाध्याय पर जान बूझकर और साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। उनके पिता गार्डों की नौकरी लगवाने का काम करते थे और वर्तमान में मानकमऊ मंडल में भाजपा के महामंत्री पद पर कार्यरत थे। शादी समारोह में बराती और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इसी दौरान रोहित उपाध्याय ने हर्ष फायरिंग की। चर्चा है कि दो बार हवाई फायर भी हुए, जिसका डीजे की तेज के चलते पता नहीं चला। तीसरी गोली शिवचरण के सीने में लगी, जिससे उनकी मौत हुई। यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब हवाई फायरिंग हो रही थी तो शिवचरण के सीने में गोली कैसे लगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से चंदनपुर के रहने वाले थे शिवचरण

शिवचरण रोहिला मूलरूप से रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चंदनपुर के रहने वाले थे। वह पिछले करीब 20 साल से थाना सदर बाजार क्षेत्र में नवादा रोड पर कमल विहार जाली वाली फैक्टरी में किराये पर रह रहे थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की अभी शादी नहीं हुई है। चंदनपुर गांव में महापौर डॉ. अजय कुमार और पूर्व महापौर संजीव वालिया पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

चंदनपुर गांव में मृतक के मकान के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें