फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 5283 बच्चों और 1295 महिलाओं को लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
सहानपुर। शून्य से दो वर्ष की आयु तक के बच्चों और गर्भवतियों के संपूर्ण टीकाकरण के लिए सोमवार से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 का पहला चरण शुरू हो गया। पहले दिन 5283 बच्चों और 1295 महिलाओं को टीके लगाए गए। अभियान 17 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण बच्चों और गर्भवतियों का नियमित टीकाकरण प्रभावित रहा है, जिसमें हजारों बच्चे टीकाकरण से वंचित रहे हैं। इनकी भरपाई के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 का पहला चरण सोमचार से शुरू हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले भर में गली और मौहल्लों में जाकर शून्य से दो वर्ष की आयु तक के बच्चों और गर्भवतियों को जरूरी टीके लगाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिह्नि किए गए शून्य से दो वर्ष की आयु के 25,418 बच्चों के सापेक्ष पहले दिन 5283 बच्चों को टीके लगाए गए, जो 20.9 फीसदी बैठता है। इसके अलावा चिह्नित की गई कुल 6,586 गर्भवतियों में से 1295 गर्भवतियों को टीके लगाए गए, जो 19.7 फीसदी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पहला दिन सफल रहा है। उन्होंने बताया कि पहला चरण 17 मार्च तक चलेगा। केवल दस मार्च को टीकाकरण नहीं होगा। दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा चरण दो मई से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें