अंबेहटा/साढौली कदीम/रामपुर मनिहारान/शाकंभरी/तीतरों/बेहट/गंगोह। जिले के देहात में सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन के संस्मरण साझा किए गए। उनके देश की आजादी के लिए किए गए बलिदान पर उन्हें नमन किया गया।
अंबेहटा के अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव कुमार व आचार्य मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्र शांतनु, नक्ष, आर्यन, कपिल आदि ने देश भक्ति गीत व नेताजी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए।
साढौली कदीम के बीएसएम इंटर कॉलेज सलेमपुर गदा, सुभाषचंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल लोदीपुर, बीएस जूनियर हाईस्कूल कंबोहमाजरा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अमित सैनी, पंकज कुमार, पंकेश कांबोज, मोनिका पंवार, सारिका सैनी, प्राची, काजल पंवार आदि मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान के गोचर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया। महाविद्यालय के सचिव चौधरी तेज सिंह, योगेश चौधरी, राजेंद्र कुमार, विनय कुमार गंधारिया, अजय चौहान, सुशील कुमार ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
शाकंभरी के भगवती देवी विद्या मंदिर स्कूल फतेहपुर कलां में अध्यापक आजाद सिंह, जितेंद्र सिंह, राजकुमार चौहान, प्रधानाचार्य अरुणा देवी ने नेताजी के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नीरज कुमार, अर्चना, शिवानी, पारुल, काजल चौहान, वैभव आदि मौजूद रहे।
तीतरों के ग्राम महंगी स्थित नारायण जनता इंटर काॅलेज व श्री गुरुनानक कन्या इंटर काॅलेज में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। काॅलेज संस्थापक सरदार कुलदीप सिंह व प्रधानाचार्या कुसुमलता चौधरी ने सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।
बेहट के जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. सुभाषचंद, अध्यापक अरुण गौतम, हिमानी, मरहबा, सोनिया, शाहबान, अस्मा, मुदस्सिर, संजेश आदि ने बोस के जीवन से संबंधित भाषण व कविताएं प्रस्तुत की।
नानौता के गांव टिकरौल स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा से आमजन को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक हकीमुद्दीन, सहायक अध्यापिका सोमलता जांवला, सिंधु, सुमन, कविता आदि मौजूद रहे।
गंगोह के राम कृष्ण मेहता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार, उप प्रधानाचार्या सुमन मेहता एवं वरिष्ठ अध्यापक प्रवीण शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी के संघर्ष, उनके कुशल नेतृत्व तथा संगठन शक्ति का वर्णन किया।
क्रांति सेना ने हिंदू ह्रदय बाल साहेब ठाकरे और नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जयंती रामबाग देवी मंदिर पर मनाई। जिलाध्यक्ष नीरज रोहिला, ब्लाॅक अध्यक्ष प्रदीप कुमार, तहसील उपप्रमुख प्रवीण प्रधान, राजकुमार, पदम कश्यप, शुभम पाल आदि मौजूद रहे।