फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास पर खर्च धनराशि का अधिकारी मांग रहे कमीशन : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम गदनपुरा के प्रधान व कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री संजय वालिया ने पंचायत राज विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव में विकास के नाम पर कमीशन मांगा जा रहा है। संजय ने आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह बात संजय वालिया ने शारदानगर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पांच माह के कार्यकाल में प्रशासकों ने सरकारी धन की बंदरबांट की है। खातों में विकास के लिए पड़ा पैसा पूरा खर्च कर दिया गया, लेकिन धरातल पर विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में प्रधानों के सामने विकास कार्य कराने की समस्या खड़ी हो गई है। पांच वर्षों में इतना विकास नहीं हुआ, जितना पांच माह में प्रशासकों द्वारा कराए जाने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि अधिकारियों द्वारा विकास कार्य में होने वाले खर्च में कमीशन मांगी जा रही है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। चेतावनी दी कि यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान रवि यादव, कार्तिक वालिया, पटवारी सिंह मौजूद रहे। उधर, सीडीओ प्रणय सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें