फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेडिकल कॉलेज में बिल्डिंग से कूदी कोरोना संक्रमित महिला, इलाज के दौरान मौत, मचा हड़कंप

Wed, 30 Jun 2021 06:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना संक्रमित महिला बिल्डिंग से कूद गई। वहीं महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सहारनपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में एक कोरोना संक्रमित महिला बिल्डिंग की छत से कूद गई। बताया गया कि नकुड़ क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी महिला कोशल को 27 जून को कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


बताया गया कि यह हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। महिला को मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां शाम को करीब पांच बजे महिला की मौत हो गई। वहीं महिला की मौत होने पर मेडिकल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार त्रिवेदी ने महिला की मौत के मामले में जानकारी दी।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था तो उनकी तबीयत काफी खराब थी। लेकिन बाद में उनके स्वास्थ में सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि महिला ने आज करीब सवा तीन बजे बाथरूम की तरफ से दीवार पर चढ़ रही थी, इस दौरान वार्ड ब्वॉय ने महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन, वह गिर गई। गिरने से उनके शरीर में काफी चोटें आईं। फिर बाद में शाम को महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें