फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू में भड़की हिंसा के लिए अधिकारी जिम्मेदार : उलमा

विज्ञापन
मौलाना मुफ़्ती अरशद फारूकी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। उलमा ने कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में हुजूर की शान में गुस्ताखी करने वाली आपत्तिजनक फेस बुक पोस्ट करने को निंदनीय करार दिया है। उलमा ने कहा यदि पुलिस ने समय रहते आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की होती तो वहां हिंसा न भड़कती।
विज्ञापन

शुक्रवार को फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा पूरी दुनिया जानती है कि मुसलमान हुजूर पाक से ऐसी मोहब्बत करते हैं कि अगर कोई उनकी शान में जरा भी गुस्ताखी कर दे तो वे बैचेन हो उठते हैं। इसका फायदा उठाकर लोग जान बूझकर हुजूर की शान में गुस्ताखी करते हैं ताकि मुस्लिमों को भड़काया जा सके। उन्होंने कहा बंगलूरू में जो कुछ हुआ उसकी पूरी जिम्मेदारी वहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन की है। यदि पुलिस फेस बुक पर पोस्ट डालने वाले आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लेती और कार्रवाई करने में देरी न करती तो हिंसा न भड़की होती और लोगों की जान न गई होती। मुफ्ती अरशद फारूकी ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने भी बंगलूरू में भड़की हिंसा पर दुख जताया है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि हुजूर की शान में गुस्ताखी सोची समझी साजिश का हिस्सा है, इसलिए सरकार इसे गंभीरता से ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें