फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर पकड़ा, पांच बाइकें बरामद

विज्ञापन
सरसावा पुलिस द्वारा पकड़ा गया बाइक चोर और बरामद वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। शुक्रवार को सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पुलिस शाहजहांपुर क्षेत्र में राजमार्ग पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को रोका गया। जब उससे बाइक के कागजात मांगे गए तो संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया तथा थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह बाइक चोरी करता है। इसके बाद पुलिस ने चोर की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की पांच बाइक बरामद की। इसमें से तीन बाईके तो चालू हालत में मिली लेकिन दो बाइकों को बेचने के लिए उनका पुर्जा पुर्जा कर अलग कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर बाइक चोर है जो काफी समय से बाइक चोरी कर रहा था जिसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। आरोपी संदीप उर्फ मुकेश पुत्र राजबल निवासी कुतुबपुर थाना सरसावा को मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें