न्याय की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे विश्वकर्मा समाज के लोग
- फोटो : SAHARANPUR
रिपोर्ट दर्ज होने पर एसएसपी से मिले महासभा के पदाधिकारी
सहारनपुर। विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वकर्मा महासभा के संस्थापक सदस्य प्रकाश चंद धीमान की अगुवाई में शनिवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी डॉ. एस चनप्पा से मुलाकात की। कहा कि विश्वकर्मा महासभा के संयोजक ओमपाल पांचाल और उसके साथियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और गबन का मामला सदर थाने में दर्ज कराया गया था। इसी मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए कुछ पदाधिकारियों पर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य संगीन आरोपों में केस दर्ज करा दिया गया है। इसमें निष्पक्ष जांच कराई जाए।
कहा गया है कि जिस महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है उसे आरोपी जानते तक नहीं हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रकाशचंद धीमान, दुष्यंत कुमार, कुशलपाल धीमान, विरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह धीमान, श्याम लाल धीमान, मांगेराम आर्य, घसीटूराम, जगदीश प्रसाद, सुखबीर सिंह, सतीश कुमार, आकाश कुमार, हिमांशु, जय प्रकाश, अशोक धीमान सहित अन्य लोग शामिल रहे। एसएसपी ने प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।