फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी पर नौकरी से हटवाने और रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाल विकास परियोजना गंगोह के प्राइवेट कर्मचारी ने एक अधिकारी पर उसे नौकरी से हटवाने और रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। मामले में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र व ऑडियो क्लिप देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक गंगोह के गांव बंदाहेड़ी निवासी सुनील कुमार ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि वह पांच साल से बाल विकास परियोजना गंगोह में प्राइवेट कर्मचारी था। उसे आश्वासन दिया गया था कि जब संविदाकर्मी या फिर किसी कंपनी के जरिए कर्मचारियों की नियुक्ति होगी तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कुछ लोगों की नियुक्ति की गई। आरोप है कि नियुक्ति के नाम पर एक अधिकारी ने उससे एक लाख रुपये रिश्वत के रूप में लिए, लेकिन उसकी जगह किसी ओर को नियुक्ति दे गई। इसके बाद उसके पैसे वापस करते हुए कहा कि दूसरे लड़के ने 1.50 लाख रुपये दिए हैं, जिसकी वजह से इस लड़के को नियुक्ति दे दी गई है। आरोप है कि मामले की शिकायत पूर्व में जिलाधिकारी से की गई थी, जिसकी जांच सीडीओ ने की। आरोप है कि रिश्वत लेने वाले अधिकारी ने उसे प्राइवेट नौकरी से हटवा दिया और उसके खिलाफ कोतवाली गंगोह में शिकायती पत्र दिया गया। सुनील कुमार ने दावा किया कि रिश्वत मांगने वाले अधिकारी की ऑडियो क्लिप भी उसके पास है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। डीएम अखिलेश सिंह का कहना है कि जांच के बाद शासन को अवगत कराते हुए कार्रवाई की जाएगी, जो आरोप लगाए हैं, उनकी सत्यता जानने के लिए जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें