फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सौंपा अतिरिक्त आयुक्त को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी पर व्यापारियों के आर्थिक उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को वस्तु एवं सेवाकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक अधिकारी पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवाकर विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की सूची मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर भवन में अतिरिक्त आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने आरोप लगाया कि विभाग का एक अधिकारी व्यापारियों का आर्थिक शोषण कर उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अधिकारी ने एक फर्म का वैट अधिनियम के तहत 2010-11 का कर निर्धारण नियम विरुद्ध किया है। वाद में अपील से रिमांड हुए कर निर्धारण आदेश की फाइल भी विभाग से गुम हो गई। परेशान व्यापारी की बीमारी के चलते मृत्यु भी हो गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारी की जांच करने और खंड से तत्काल हटाने एवं निलंबित करने की मांग की। अनित गर्ग, हर्ष डाबर, सरदार गुरमेहर सिंह, रजत मित्तल, सरदार तरणजीत सिंह बग्गा, अश्वनी अरोड़ा, नरेंद्र सिंह आदि ने भी समस्या रखी। अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने भरोसा दिया कि व्यापारियों के आरोपों की जांच की जाएगी। इस दौरान अश्वनी अरोड़ा, नरेंद्र सिंह, विनीत विरमानी, सुबोध भाटिया, अमरदीप सिंघल, मनोज चिटकारा, शांतनु ठकराल, आशीष बासन, अनुज मलिक, प्रेम सैनी, केवल नरूला, आशीष साहनी, हर्षित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें