फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑफर लेटर जारी, आज से होंंगे स्नातक व स्नातकोत्तर के प्रवेश

Thu, 27 Aug 2026 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों को भरने के लिए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने बुधवार को ऑफर लेटर जारी कर दिए हैं। प्रवेश आज से शुरू होंगे, जो 31 अगस्त तक चलेंगे।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध तीनों जनपदों के 212 राजकीय, एडेड और निजी कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों की पहले वर्ष की करीब 80 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 मई 2026 से खोले गए थे। विभिन्न कारणों से कई बार पंजीकरण और प्रवेश की तिथियां बढ़ानी पड़ी हैं। तमाम मौके देने के बाद भी 80 हजार में से करीब 44 हजार सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं।
जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश न के बराबर हुए हैं वह निजी कॉलेजों में संचालित सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम हैं, जो बीते वर्ष भी खाली ही रहे थे। फिलहाल राजकीय और एडेड कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रमों में दस से 15 फीसदी सीटें खाली हैं, जिनको भरने के लिए विश्वविद्यालय ने पुन: ऑनलाइन पंजीकरण खोले थे। तीन दिन में करीब 4,500 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराए।
विज्ञापन

इन सभी को 26 अगस्त बुधवार को विश्वविद्यालय द्वारा ऑफर लेटर जारी किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर जारी हुए हैं। वह संबंधित कॉलेजों में 27 से 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश लेने का यह अंतिम मौका है। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह इस मौके को न छोड़ें और हर हाल में प्रवेश ले लें। प्रवेश लेने के साथ ही उन्होंने तुरंत कक्षाओं में उपस्थित होने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें