फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वाइन फ्लू फैलने का खतरा, निगरानी बढ़ाई, वार्ड आरक्षित

Thu, 27 Aug 2026 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ समेत अन्य जिलों व राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने पर जिले का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए एसबीडी जिला अस्पताल में 11 बेड का वार्ड तैयार कर लिया है। इसके साथ ही पड़ोसी जिलों से आने वालों की भी निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, सांस आदि से पीड़ित होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। कई जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते जिले में भी स्वाइन फ्लू के फैलने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी कर ली है।
एसबीडी जिला अस्पताल में हड्डी वार्ड के पास 11 बेड का वार्ड तैयार कर लिया है, जिसमें दवा रख दी गई है। इसके साथ ही स्टाफ भी ड्यूटी लगा दी। हालांकि, जिले में स्वाइन फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भीड़-भाड़ में जाने से बचें
जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए भीड़-भाड़ में जाने से बचें। मास्क का इस्तेमाल करें। बार-बार अपनी नाक और मुंह को न छुएं। पानी पीते रहे और तरल पदार्थों का इस्तेमाल अधिक करें। बुखार, खांसी या सिरदर्द होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
स्वाइन फ्लू से डरने की नहीं बल्कि बचाव की जरूरत है। जिला अस्पताल में आरक्षित किए वार्ड में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं आया है। - डॉ. रवि प्रकाश, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें