फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ रहे सर्दी-जुकाम के मरीज

Fri, 23 Oct 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की सर्दी के बीच मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 से 150 के बीच सर्दी-जुकाम के मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक, बच्चों से लेकर बुजुर्गों में मौसमी संक्रमण का असर देखने को मिल रहा है। तापमान में बदलाव के साथ ही श्वसन संक्रमण फैलाने वाले वायरस के संपर्क में आने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में सुबह और रात को हल्की सर्दी से बचाव के साथ साफ-सफाई, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार पर ध्यान देना जरूरी है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि बदलते मौसम में बुखार, जुकाम और खांसी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बार-बार बीमार पड़ने, तेज बुखार रहने और लंबे समय तक बने रहने पर चिकित्सीय परामर्श लेना जरूरी है। नियमित दिनचर्या शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सफल कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए हाथों की सफाई, पौष्टिक भोजन और पर्याप्त नींद पर ध्यान देना चाहिए। स्कूल में किसी बच्चे को सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर दूसरे बच्चों तक संक्रमण पहुंचने की आशंका रहती है। ऐसे में बीमार बच्चों को आराम देना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें