फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बहुउद्देशीय पंचायत भवनों की बढ़ेगी संख्या, मिली सौगात

Tue, 06 Feb 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के बजट में ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए बहुउद्देशीय पंचायत भवनों विकसित करने की सौगात मिली है, जबकि पहले ब्लॉक स्तर पर 11 बहुउद्देशीय पंचायत भवन बनाए जाने थे, लेकिन अब ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवन बनेंगे। दरअसल, जिले 11 विकासखंड की 884 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों के बहुउद्देशीय पंचायत भवनों को मिनी ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया था। प्रदेश सरकार ने बजट में बहुउद्देशीय पंचायत भवन बनाए जाने घोषणा की है। पूर्व में ब्लॉक स्तर पर भवन बनाए जाने थे, लेकिन अब बड़ी और ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायतों भवन विकसित होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों को मिलेगा फायदा
बहुउद्देशीय पंचायत भवनों में ग्रामीण शादी, जन्मदिन, बारात को ठहराने, धार्मिक कार्य, बैठक सहित अनेक कार्य कर सकेंगे।
पंचायत भवनों में यह रहेगी सुविधा
- 24 घंटे सोलर उर्जा प्लांट से रहेगी पथ प्रकाश की व्यवस्था
- मार्बल के बनेंगे फर्श और टाइल्स भी लगेंगी
शौचालयों का भी कराया जाएगा निर्माण
स्वयं सहायता समूहाें के सदस्य करेंगे देखरेख
जिले में 30 हजार को मिल रही पेंशन
सरकार ने बुजुर्ग पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। अब बुजुर्ग को एक हजार रुपये पेंशन मिलेगी। जिले में 30 हजार से अधिक बुजुर्ग पेंशन ले रहे हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के होंगे कार्य
सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए भी ग्राम पंचायतों के सुंदरीकरण और सफाई व्यवस्था के लिए भी बजट में प्रावधान किया है। जिले में 11 रिसोर्स रिकवरी सेंटर बने हैं। इनके अलावा अन्य रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनाने को हरी झंडी मिली है। सफाई कर्मचारी डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र रिसोर्स रिकवरी सेंटर पहुंचाएंगे, जहां पर तरल और ठोस कचरे को अलग कर उपयोगी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें