फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस के लिए बढ़ेंगे बेड

Tue, 18 Aug 2026 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। किडनी मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस के लिए बेड बढ़ाए जाएंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से कवायद तेज हो गई है। वार्ड भी एसी से युक्त होगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस के लिए वार्ड में केवल दो ही बेड हैं, जिससे मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें एक बार डायलिसिस के लिए एक हजार से 1500 रुपये देने पड़ते हैं, वहीं आने-जाने में भी किराया लगता है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत होती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों को इंतजार न करना पड़े, इसके लिए बेडों की संख्या में इजाफा करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर कवायद भी शुरू हो गई है। वार्ड में दो के बजाय छह बेड होंगे। बेड की संख्या बढ़ने से मरीज निजी अस्पतालों का रुख नहीं करेंगे और उनका खर्च भी बचेगा।
उधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि डायलिसिस के लिए बेडों की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अगले 15 से 20 दिन के अंदर चार और बेड बढ़ाए जाएंगे। इसके बाद किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें