फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निलंबित पंचायत सचिव और पंचायत सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में पंचायत सचिव गौरव शर्मा और पंचायत सहायक साबिर के खिलाफ थाना गंगोह में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत कुशलपाल सिंह ने गंगोह थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम पंचायत खानपुर गुर्जर निवासी जाबिर, शराफत चौधरी और जुल्फकार की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर ने तीन अगस्त को दो सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति में जिला विकास अधिकारी धीरेन्द्र कुमार और दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अजय कुमार को शामिल किया गया। समिति ने अपनी जांच में पाया कि साबिर ने पंचायत सचिव के सीआरएस पोर्टल की आईडी पासवर्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को न सिर्फ निर्गत किया बल्कि कई के प्रमाण पत्रों को निरस्त भी किया। साथ ही पेंशन आदि संबंधी प्रमाण पत्र भी जारी किए।
शासकीय कार्यों में रुचि न लेते हुए पंचायत सचिव ने कार्यों में लापरवाही बरती। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव गौरव शर्मा को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही पंचायत सहायक साबिर की बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत कुशपाल सिंह की तहरीर पर थाना गंगोह ने दोनों पर धोखाधड़ी, बेईमानी, आपराधिक षडयंत्र, दस्तावेजों में जालसाजी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें