फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक कॉल पर बुला सकेंगे कुशल एवं पंजीकृत कारीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने आम आदमी को कुशल कारीगरों की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवामित्र एप लांच किया है। इसमें जरूरत पड़ने पर सेवा मित्र एप के कॉल सेंटर पर एक कॉल करने पर स्थानीय पंजीकृत और कुशल कारीगर उपलब्ध हो सकेंगे। अभी इसमें 16 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इनमें पेंटिंग, फिटिंग, इलेक्ट्रीशियन, टेलर आदि शामिल हैं। इसके लिए कारीगरों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग ने सेवामित्र एप की शुरूआत की है। जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग एक फोन कॉल पर कुशल और पंजीकृत कारीगरों को काम के लिए बुला सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को अपना बिजली का पंखा ठीक कराना है, तो वह सेवा मित्र एप के कॉल सेंटर के नंबर 155330 पर फोन कर कुशल कारीगर को बुला सकता है। पंखा ठीक कराने के लिए उन्हें कारीगर को निर्धारित मजदूरी देनी होगी। इसके लिए जनपद में सेवा मित्रों और कुशल कारीगरों का पंजीकरण शुरू हो गया है। सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से बढ़ई, ब्यूटीशियन, पेंटर, नर्सिंग, प्लंबर, बिजली मिस्त्री, आरओ सर्विस आदि 16 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध होंगी।
---------
14 सेवा प्रदाता और 35 सेवा मित्र पंजीकृत
सेवामित्र एप सेवा प्रदाता और नागरिकों के बीच सेतु का काम करेगा। जनपद में अभी तक 14 सेवा प्रदाताओं और 35 सेवामित्रों का पंजीकरण हो चुका है, साथ ही 180 कुशल श्रमिक भी इसमें पंजीकृत हो चुके हैं। सेवा प्रदाता सेवा मित्रों और कुशल कारीगरों के माध्यम से नागरिकों को 16 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इनके लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

--------
-- वर्जन --
सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से लोगों को सिर्फ एक फोन कॉल पर ही 16 प्रकार की सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा कुशल कारीगरों को भी रोजगार उपलब्ध होगा। जनपद में अभी तक 35 सेवा मित्र और 180 कुशल कारीगरों का पंजीकरण हो चुका है। --- प्रभारी सहायक निदेशक, सेवायोजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें