फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फरमान को रिमांड पर लेगी पुलिस, पूछताछ से लगाएगी पता

Mon, 17 Nov 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 13 दिन से लापता अमजद का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। अब देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी फरमान को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा कदीम निवासी अमजद तीन नवंबर से लापता है। अरशफ ने गांव के ही रहने वाले फरमान, उसकी पत्नी रुखसार पर भाई की हत्या का करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दंपती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में फरमान ने अमजद की हत्या कर ढमोला नदी में फेंकना स्वीकारा था। तब से अब तक पुलिस अमजद की तलाश में जुटी है। ढमोला नदी में मशीन, पानी रोककर और डॉग स्कवाॅड से तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने जेल में भी पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। पुलिस दोबारा से आरोपी फरमान को रिमांड पर लेगी। पुलिस ने रिमांड पर लेने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ में पता लगाएंगी कि अमजद की हत्या कर कहां फेंका गया। जिस जगह पर ढमोला नदी में उसने अमजद को फेंका था, वहां भी ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें