फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चार स्टोन क्रशरों को 3.95 करोड़ रुपये का नोटिस, भंडारण लाइसेंस निरस्त

Tue, 30 Jun 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई की है। प्रशासन ने 3.95 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व हानि का आकलन करते हुए नोटिस जारी किए हैं। साथ ही क्रशरों के भंडारण लाइसेंस भी निरस्त किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर टास्क फोर्स ने तहसील बेहट क्षेत्र में कार्रवाई की। जांच के दौरान मेसर्स सौभाग्य स्टोन क्रशर में 4850 घनमीटर उपखनिज पाया गया, जबकि पोर्टल पर केवल 1234 घनमीटर दर्ज था। इस प्रकार 3616 घनमीटर अवैध भंडारण सामने आया। इस पर 16.84 लाख रुपये की वसूली का नोटिस दिया गया। इसी तरह मेसर्स सरस्वती स्टोन क्रशर में 12087 घनमीटर उपखनिज मिला, जबकि रिकॉर्ड में 3105 घनमीटर दर्शाया गया था। 8982 घनमीटर अवैध भंडारण पाए जाने पर 91.22 लाख रुपये की राजस्व क्षति आंकी गई। मैसर्स सहारा स्टोन क्रशर में 12139 घनमीटर उपखनिज मिला, जबकि 1216 घनमीटर ही दर्ज था।
10923 घनमीटर अवैध भंडारण पर 1.09 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली का नोटिस जारी किया गया। इसी तरह मेसर्स कावेरी क्रशर एंड मिनरल्स में 18007 घनमीटर उपखनिज अवैध रूप से भंडारित मिला, जबकि भंडारण अनुमति समाप्त हो चुकी थी। इस मामले में 1.77 करोड़ रुपये की राजस्व हानि का आकलन किया गया। टास्क फोर्स ने सभी क्रशरों को नोटिस जारी कर भंडारण लाइसेंस निरस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें