फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सात दशक से जोड़े रिश्ते, चंद घंटों में मलबे में हुआ तब्दील

Tue, 30 Jun 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 70 साल तक कई राज्यों, शहरों और गांवों को जोड़ने वाला सेतु सोमवार को चंद घटों में मलबे में तब्दील हो गया। हालांकि, अब इसकी जगह नया पुल बनाया जाएगा। उसी के लिए इस पुराने पुल को ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन

देहरादून रोड पर एसएएम इंटर कॉलेज के सामने ढमोला नदी पर करीब 70 साल पुराना पुल था। पुल जर्जर होने की वजह से इसके पास दूसरा पुल बनाया गया था, जिससे तमाम वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन इसके बाद भी पुराने शहर की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें देहरादून रोड पर आना होता था पुराने पुल से ही आते थे। दिसंबर 2025 में एक ओर नए पुल के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। नया पुल पुराने पुल के स्थान पर बनेगा। इसीलिए पुराने पुल को ध्वस्त किया जा रहा है। सोमवार को बड़ी जेसीबी से पुल को ध्वस्त करना शुरू किया गया, जिसे कुछ ही घंटों में मलबे में तब्दील कर दिया गया।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुराने पुल के हटते ही नए पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा, जिस पर 8.8 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नया पुल बनने से पुराने पुल से यातायात का भार कम होगा और यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें