फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लखनौती किले को 48 घंटे में खाली करने का नोटिस चस्पा

Mon, 25 Aug 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह के लखनौती ​स्थित किले पर नोटिश चस्पा करती पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह के लखनौती किले को खाली करने के लिए नकुड़ प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में किले को 48 घंटों के अंदर खाली करने के लिए कहा गया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह अदालत ने उपजिलाधिकारी सदर के जुलाई 2021 को दिए आदेश को बरकरार रखा था। मामला लखनौती के ऐतिहासिक किले से जुड़ा है। उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय ने जमीन को सार्वजनिक संपत्ति मानते हुए एक माह के अंदर खाली करने के आदेश जुलाई 2021 में दिए थे। उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के खिलाफ फरजन्द अली, शाह हसन, मोहम्मद कारिब, मोहम्मद शारिब, मोहम्मद कुमैल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
अदालत ने भी अपने आदेश में उपजिलाधिकारी के आदेशों को पुष्ट किया। प्रशासन ने खसरा नंबर 174 रकबा 1.722 हेक्टेयर जो भूअभिलेख में आबादी के रूप में और आबादी किला के रूप में दर्ज है को खाली करने का नोटिस दिया है। एसडीएम नकुड़ ने बताया कि आदेश के बाद लखनौती किले को खाली करने का नोटिस दिया गया है। नोटिस के मुताबिक 48 घंटों के अंदर कब्जा हटाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें