फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में विशाल उपाध्याय के घर नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार को जिले में पहुंची एसआईटी, 25 हजार का इनाम भी है घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोडीनयुक्त कफ मामले में 25 हजार के इनामी विशाल उपाध्याय के घर पर एसआईटी ने पहुंचकर नोटिस चस्पा किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल उपाध्याय ने वर्ष 2022-23 में शहर कोतवाली क्षेत्र की किशनपुरा दवा मार्केट में काम शुरू किया था। इसके बाद वह गाजियाबाद चला गया था। यहां उसका नाम कोडीनयुक्त कफ सिरप से जुड़ा। जांच यह भी सामने आया था कि वह कई गुना मुनाफा पर कफ सिरप बेचता था। उस पर सोनभद्र पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी विशाल उपाध्यय के घर सरसावा की अशोक विहार कॉलोनी में पहुंचे। यहां पर टीम परिवार की मौजूदगी में घर पर नोटिस चस्पा किया, ताकि आगे की कार्रवाई में कोई बाधा उत्पन्न न हो सकें। बता दें कि सहारनपुर के दो सगे भाई विभोर राणा, विशाल सिंह, बिट्टू और सचिन की भी जांच चल रही है। दोनों सगे भाइयों को एसटीएफ ने नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। उसके बाद ईडी ने सगे भाइयों के ठिकानों पर छापा मारकर कोडीनयुक्त कफ सिरप से संबंधित दस्तावेज खंगाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें