सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की एक दिवसीय मंडलीय खेल प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुई। बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय खतौली, मुजफ्फरनगर के कुणाल और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय पीकी पुवांरका, सहारनपुर की अफशा ओवरऑल चैंपियन बनी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मंत्री जसवंत सैनी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी और रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने किया। इसके बाद खेल स्पर्धाएं कराई गईं। लंबी कूद में मनभाड़ा मुजफ्फरनगर के अफगान और चक्का फेंक में रेड़ी मोहिद्दीनपुर सहारनपुर के आयान पहले स्थान पर रहे। गोला फेंक में भी रेड़ी मोहिद्दीनपुर सहारनपुर के अफगान ने पहला स्थान पाया। बैडमिंटन सिंगल मुकाबले में भाऊपुर सहारनपुर के अभिनव और डबल मुकाबले में कपूरी सहारनपुर विजेता रहा। संवाद