फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टैक्स जमा नहीं करने पर 13,172 वाहन मालिकों को नोटिस जारी

Tue, 11 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में 13 हजार से अधिक व्यावसायिक वाहनों के मालिक टैक्स जमा नहीं कर संभागीय परिवहन विभाग का करोड़ों रुपये दबाए बैठे हैं। ऐसे वाहन मालिकों को विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके बाद वाहनों को चिह्नित कर सीज करने की कार्रवाई भी शुरू करेगा।
विज्ञापन

जिले में 14,428 व्यावसायिक वाहनों पर संभागीय परिवहन विभाग का 30.56 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। जुर्माने से छूट प्रदान करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना छह नवंबर 2024 से लागू कर रखी है, जो पांच फरवरी को खत्म हो गई। इसके बावजूद वाहन मालिक ओटीएस का लाभ उठाने में काफी पीछे रहे।
जिले में अब तक 1256 वाहन मालिकों ने योजना में आवेदन किया था। उनमें से 1113 बकायेदार अपना बकाया जमा कर चुके हैं, जिनसे विभाग ने 175.09 लाख रुपये का टैक्स वसूल किया गया। 13,172 बकायेदार ऐसे रह गए हैं, जिन्होंने बकाया जमा नहीं किया है। इन बकायेदारों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। सभी बकायेदारों जारी कर दिए हैं, साथ ही जिन पर बकाया अधिक है, उनके खिलाफ आरसी जारी की है। बिना टैक्स जमा किए वाहनों को संचालन करते पाए जाने पर इन्हें सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें