फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 माह से जनपद में नहीं मिला डेंगू का एक भी मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में बीते करीब 20 माह से डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इस वर्ष विगत 41 दिन से डेंगू की जांच चल रही हैं। कुल 19 लोगों की जांच की, लेकिन एक भी व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में डेंगू ने जनपद में खूब कहर बरपाया था। डेंगू के कारण जिले भर में 200 से अधिक मौतें हुई थी। हालांकि चिकित्सा विभाग डेंगू को मानने से इंकार करता रहा था। बाद में चिकित्सा विभाग ने भी डेंगू के करीब 212 मामले आने की पुष्टि की थी, लेकिन मौत पर सहमत नहीं हुआ था। 2019 के बाद जनपद में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इस वर्ष भी जून माह तक डेंगू के लक्षण तक किसी मरीज में नहीं देखे गए थे। जुलाई माह से डेंगू के लक्षण वाले मरीज आना शुरू हुए हैं। जुलाई माह के 31 दिन और और अगस्त के दस दिन यानी कुल 41 दिन में 19 लोगों में एसबीडी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में डेंगू की जांच की गई है, मगर डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।
यह मानी जा रही वजह
डेंगू और मलेरिया नहीं फैलने की प्रमुख वजह कोरोना केे माना जा रहा है। कोरोना से बचाव को लेकर लोग साफ-सफाई के प्रति जागरूक हुए हैं। साथ ही नगर निकायों में सैनिटाइजेशन, एंटी लार्वा, चूना और मैलाथियान का अत्यधिक छिड़काव तथा फॉगिंग कराई जा रही हैं। इन सबका असर मच्छरों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

डेंगू से बचने के उपाय
तेज बुखार होने पर पैरासिटामॉल की गोली ले सकते हैं। ठंडे पानी से शरीर को पोंछें। डेंगू उपचार के लिए कोई खास दवा या बचाव के लिए कोई वैक्सीन नहीं है। दवा का सेवन चिकित्सकों की सलाह से करें। गंभीर मामलों के लक्षण (खून आना) होने पर चिकित्सालय में तुरंत संपर्क करें। एस्प्रीन व स्टेरायड दवा का सेवन न करें। डेंगू रोगी को मच्छरदानी का प्रयोग कराएं।
ध्यान रखने वाली बात
डेंगू को फैलाने वाला मच्छर शहरी, अर्द्धशहरी आबादी वाले मकानों में पाया जाता है। गंदी नालियों में यह मच्छर नहीं रहता। यह मच्छर घरों के साफ पानी में अंडे देता है। डेंगू का मच्छर घरों के अंदर यह पानी कूलर, छत, खुली टंकी, टीन के खाली डिब्बों, पुराने टायरों, गमलों, खाली बोतलों, मनी प्लांट के गमलों आदि में प्रजनन कर अपनी संख्या बढ़ाता है। ऐसी जगहों पर
पानी जमा ना होनेे दें।
संचारी रोगों से बचने को यह करें
मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन की शर्ट और फुल पैंट पहनें।
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
मच्छरों को मारने के लिए बाजार में उपलब्ध क्वाइल आदि का इस्तेमाल करें।
घरों के भीतर व आसपास पानी जमा न होने दें, कहीं पानी है तो उसमें मिट्टी के तेल का छिड़काव करें।
छतों पर रखे खाली डिब्बे, पुराने टायर आदि में पानी जमा न होने दें।
गमलों, कूलर, मनी प्लांट आदि में पानी जमा न होने दें आदि।
जनपद में डेंगू और मलेरिया पर काफी नियंत्रण है। यही वजह है कि बीते करीब दो साल से जनपद में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इन दिनों मैं खुद सरकारी कार्यालयों में जाकर कूलर, गमलों, पुराने टायरों आदि की जांच कर रही हूं। प्रयास यही है कि डेंगू और मलेरिया ना फैले।
विज्ञापन

- शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें