चमोली जनपद के तपोवन पहुंचे प्रदेश के नोडल अधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जनपद सहित प्रदेश के अन्य जिलों के लोगों की तलाश तेज कर दी है। बुधवार को उन्होंने आपदा में मारे गए प्रदेश के लोगों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए गाडियों के इंतजाम कराया।
उत्तराखंड के चमोली जनपद के जोशीमठ में ग्लेशियर के फटने से हुई आपदा की चपेट में आए उत्तर प्रदेश के लोगों की तलाश से लेकर राहत कार्यों की निगरानी के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार को प्रदेश सरकार ने नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उनके जिम्मेदारी प्रदेश के लोगों की तलाश में तेजी लाना और उनके परिजनों के साथ समन्वय स्थापित करने की है। उन्होंने रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग सहित अन्य अस्पतालों में पहुंचकर प्रदेश के लोगों की जानकारी ली।
बुधवार को उन्होंने लखीमपुर, अलीगढ़ के एक एक लोगों के शव को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की इंतजाम कराया। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की जानकारी भी ली।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने बताया आपदा में मारे गए प्रदेश के लोगों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की इंतजाम कराया जा रहा है। अभी तक सहारनपुर जनपद के किसी व्यक्ति के मिलने की सूचना नहीं है। उनके साथ राजीव सैनी, विनोद बद्री आदि हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/